- साइकिल स्टैंड 7 लाख 41 हजार तथा 12 लाख 20 हजार में हुआ दंगल का ठेका
- तय शुल्क से ज्यादा लेने पर होगी ठेकेदार के विरुद्ध होगी कार्रवाई
शाहबाद। शुक्रवार के दिन निर्धारित तिथि पर भूड़ा मेला नीलामी की प्रक्रिया तहसील सभागार में आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नीलामी अधिकारी तहसीलदार अमित कुमार ने नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण की और प्रत्येक नीलामी के लिए पिछले वर्ष हुए ठेके की एक चैथाई धनराशि जमानत राशि के रूप में जमा कराई गई।
सबसे पहले मेले में तह बाजारी की नीलामी की गई । जिसमें 61 लाख 1 हजार रूपए से आगे बोली प्रारंभ की गई जो 62 लाख 44 हजार रूपए में सैफनी निवासी शाहजेब पुत्र मोहम्मद उमर के नाम छूटी।
इसके बाद दंगल की बोली लगाई गई पिछले वर्ष दंगल की बोली 10 लाख 25 हजार रूपए में छुटी थी लेकिन इस बार दंगल की नीलामी 12 लाख 20 हजार रूपए में सैफनी निवासी आसिम पहलवान पुत्र हाजी कासिम अली के नाम छोड़े गई । साइकिल स्टैंड की नीलामी भी इसी कार्यक्रम में की गई, पिछले वर्ष यह निलामी 5,90,000 में की गई थी, इस बार इस ठेके की बोली सबसे अधिक बोली 7 लाख 41 हजार लगाने वाले त्रमल सिंह के नाम साइकिल स्टैंड की बोली छूटी। नीलामी स्वीकृत अधिकारी एसडीएम आदेश कुमार तथा नीलामी अधिकारी तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लेने पर ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी, ठेका निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी तथा जमा राशि को सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मेले में डांस पार्टी का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। तथा रात में दंगल करने की परमिशन नहीं होगी साइकिल स्टैंड का किराया भी निर्धारित शुल्क से अधिक वसूलने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अवसर पर नायव तहसीलदार सचिन कुमार, सचिन कुमार नायव तहसीलदार सीमा गंगवार, लेखपाल मनोज यादव, लेखपाल विनैश चैधरी, भूड़ा कमेटी के अध्यक्ष महक सिंह, दिनेश शर्मा, मुराद अली आदि रहे।
