Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखाना: दीदी ईरानी को नई जिम्मेदारी, भाजपाइयों ने मनाया जश्न


मुसाफिरखाना/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्मृति ईरानी जी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। स्मृति ईरानी जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह के आवास स्थित भाजयुमो कार्यालय मुसाफिरखाना पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा की दीदी स्मृति ईरानी जी का संगठन के प्रति समर्पण और अनुभव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हरियाणा और छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण राज्यों की जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम में डॉ अभय ,आशुतोष,आकाश ,मंगल, अमन ,अंकित सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |