Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः लंभुआ में शनिवार को युवाओं और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली


लंभुआ। विधानसभा क्षेत्र के गारवपुर स्थित जीत बहादुर सिँह पीजी कॉलेज में जेन जी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लंभुआ के पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। युवाओं ने भी खुलकर अपनी बात रखी और  बेरोजगारी, मंदिरों में टप्च् व्यवस्था और खेल सुविधाओं जैसे विषयों पर अपने विचार और सवाल सामने रखे।

युवाओं ने क्षेत्र में बड़े और बेहतर खेल मैदान की जरूरत पर भी अपनी बात रखी, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल सके।

पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके साथ सहजता से संवाद किया।

इस मौके पर लम्भुआ ब्लॉक प्रमुख डॉ. कुंवर बहादुर सिंह की भी प्रमुख मौजूदगी रही। उन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में संजीव पांडे, प्रवीण पाठक, चंचल सिंह, जैकी सिंह और बृजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वहीं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी से पूरा कॉलेज परिसर उत्साह से भरा नजर आया।

कुल मिलाकर, गारवपुर का यह जिंजी संवाद युवाओं को अपनी बात रखने और जनप्रतिनिधि से सीधे संवाद करने का एक अच्छा मंच बना।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |