पीलीभीतः शिशु वाटिका का निरीक्षण कर शिक्षण गतिविधियों पर दिया जोर आचार्य-आचार्याओं को पंचपदी शिक्षा प्रणाली अपनाने की दी सलाह
September 17, 2026
पूरनपुर। मोहन सरस्वती शिशुध्विद्या मंदिर, पुरानी स्टेट बैंक के पास में विद्या भारती ब्रज प्रदेश के शिशु वाटिका के प्रांतीय संयोजक रामकिशोर श्रीवास्तव ने शिशु वाटिका का निरीक्षण किया उन्होंने कक्षा-कक्षों में पहुंचकर नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों की शिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया और उन्हें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने के तरीके बताए निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी आचार्य-आचार्या बहनों को कक्षा-कक्ष में पंचपदी शिक्षा प्रणाली के माध्यम से शिक्षण कार्य कराने की सलाह दी उन्होंने कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों के बौद्धिक, मानसिक और शारीरिक विकास को बेहतर तरीके से बढ़ावा दिया जा सकता है वंदना सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित ने प्रांतीय संयोजक का पटका पहनाकर स्वागत किया इसके बाद रामकिशोर श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर वंदना की और निरीक्षण शुरू किया विद्यालय अवकाश के बाद आचार्य-आचार्याओं के लिए शिशु वाटिका और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (छम्च्)-2020 आधारित विशेष सत्र आयोजित किया गया इसमें बच्चों के शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई और गतिविधि आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया इस दौरान शिशु वाटिका प्रभारी शिल्पी श्रीवास्तव, शिवांगी मिश्रा, अर्चना सक्सेना, विमल दीक्षित, महिपाल गंगवार, खेमकरन लाल, बलराम सिंह, सुबोध कुमार अग्निहोत्री समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
