Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बीकेटी तहसील में कंप्यूटराइज खतौनी शुल्क से अधिक दाम वसूलने पर डीएम लखनऊ से शिकायत


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह पवांर ने लखनऊ जिलाअधिकारी को शिकायत की है कि बीकेटी तहसील में किसानों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जाता है। किसानों को घंटों लाइन में खड़े होकर भी समय से खतौनी नहीं दी जाती है और सरकारी शुल्क जो सरकार द्वारा (15) पन्द्रह रुपए निश्चित है वह किसानों से बीस रुपए (20) लिया जाता है। उन्होंने मांग की है कि खतौनी के लिए दो काउंटर बना दिए जायें।जिससे किसानों को असुविधा न हो सकें। किसान अधिकारी के आगे बेबस की तरह खड़ा रहता हैं।इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन नेता अमरेन्द्र सिंह पवांर तहसील अध्यक्ष बीकेटी ने लखनऊ जिला अधिकारी को पत्र देकर शिकायत की है। वहीं जिलाधिकारी लखनऊ ने एसडीएम बीकेटी को जांच के लिए लिखा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |