Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: माल पुलिस ने 01 दहेज हत्यारोपी को किया गिरफ्तार


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन माल थाना क्षेत्र अंतर्गत वादी अंजनी कुमार पुत्र पंचम निवासी ग्राम अऊमऊ द्वारा थाना उपस्थित होकर दी गयी तहरीर के आधार पर विपक्षीगण द्वारा वादी की दत्तक पुत्री को दहेज के लिए परेशान एवं प्रताड़ित करने तथा इससे क्षुब्ध होकर वादी की पुत्री द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध सतनाम पुत्र स्व0 चुन्नीलाल निवासी ग्राम सालेहनगर थाना मलिहाबाद लखनऊ आदि 04 नफर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त मलिहाबाद के हुक्म तहरीरी के अनुपालन में थाना मलिहाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश एवं तलाश की गयी। इसी क्रम उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह मय हमराहीगण द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त सतनाम पुत्र स्व0 चुन्नीलाल निवासी ग्राम सालेहनगर थाना मलिहाबाद लखनऊ को सालेहनगर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को उसके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग एवं धाराओं से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |