पीलीभीतः पूरनपुर की मतदाता सूची में पांच हजार संदिग्ध नाम का दावा, सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
September 03, 2026
पूरनपुर। विधानसभा क्षेत्र 129- पूरनपुर की मतदाता सूची में करीब पांच हजार संदिग्ध और कथित फर्जी मतदाताओं के नाम दर्ज होने का दावा करते हुए समाजवादी पार्टी ने जांच की मांग उठाई है सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा सपा नेताओं का आरोप है कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों की मतदाता सूचियों में ऐसे नाम शामिल हैं, जिनमें कुछ मतदाता एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं, जबकि कुछ संबंधित क्षेत्र में निवास ही नहीं करते पार्टी ने मतदाता सूचियों का गहन सत्यापन कराने के साथ डोर-टू-डोर जांच की मांग की है युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू ने कहा कि उनके पास करीब पांच हजार संदिग्ध मतदाताओं से संबंधित प्रमाण और तथ्य उपलब्ध हैं उन्होंने कहा कि मामला किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा है सपा विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने भी मामले की निष्पक्ष जांच को जरूरी बताया ज्ञापन में कहा गया कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल होने या पात्र मतदाता का नाम छूटने से चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है सपा नेताओं ने जांच में गलत पाए जाने वाले नामों को नियमानुसार हटाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की इस दौरान कल्याण सिंह सरोज, नोमान अली वारसी, नजमुल हसन खान, तुफैल खान, सतीश वर्मा, खुर्शीद एडवोकेट, इमरान वली खान, ओमकार भारती, अहीद खान, ओम शर्मा, उस्मान शाह, अमित वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे एसडीएम मयंक गोस्वामी ने ज्ञापन लेकर मामले में नियमानुसार जांच का आश्वासन दिया।
