Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः बाढ़ प्रभावितों के घर पहुंचा प्रशासन का राहत पैकेज, 300 परिवारों को मिले 900 फूड पैकेट


पूरनपुर। बाढ़ और जलभराव की स्थिति से प्रभावित चंदिया हजारा और शास्त्री नगर क्षेत्र में प्रशासन की राहत मुहिम लगातार जारी है गुरुवार को सामुदायिक भोजनालय से तैयार कराए गए 900 फूड पैकेट 300 प्रभावित परिवारों को डोर-टू-डोर वितरित किए गए राहत सामग्री घर-घर पहुंचने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिली वहीं, प्रशासनिक टीम ने गांव में पहुंचकर जलभराव और आवागमन की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण भी किया सामुदायिक भोजनालय में तैयार भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया पूरी, सब्जी और अचार के 900 पैकेट सुरक्षित बंद डिब्बों में पैक कराकर कर्मचारियों और राजस्व टीम ने ग्रामीणों के घरों तक पहुंचाए प्रशासन की इस व्यवस्था से प्रभावित परिवारों को राहत मिली प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में घरों और रास्तों का भ्रमण कर जलभराव की स्थिति देखी मौके पर बाढ़ का पानी पूरी तरह उतर चुका था और जलभराव समाप्त पाया गया गांव के आवागमन के रास्ते भी सुचारू हो गए हैं ग्रामीणों का दैनिक जीवन भी तेजी से सामान्य हो रहा है नायब तहसीलदार सौरभ दीप, राजस्व निरीक्षक महेशपाल, क्षेत्रीय लेखपाल प्रद्युम्न पांडे, श्याम मौर्य, रामेश्वर चैहान और लेखपाल आशीष निषाद ने मौके पर राहत वितरण और निरीक्षण किया अधिकारियों ने निर्देश दिए कि यदि किसी स्थान पर दोबारा जलभराव दिखाई दे तो तत्काल जलनिकासी कराई जाए ग्राम प्रधान मनोज सिंह, चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू समेत क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक भी मौजूद रहे प्रशासन ने बताया कि जलभराव खत्म होने के बावजूद क्षेत्र में निगरानी जारी रखी जाएगी, ताकि किसी भी स्थिति में ग्रामीणों को तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |