Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः एसडीएम मयंक गोस्वामी की पहल से शारदा पार क्षेत्र में राहत कार्य तेज, 300 परिवारों को मिला गर्म भोजन


पूरनपुर। शारदा नदी में बढ़े जलप्रवाह और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी के प्रयासों से शारदा पार क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है तहसील मुख्यालय से दूर स्थित प्रभावित गांवों में किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन ने 24 घंटे राजस्व टीम की तैनाती की है एसडीएम की सक्रिय निगरानी और त्वरित पहल की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की है पूरनपुर तहसील मुख्यालय से शारदा पार क्षेत्र के गांवों की दूरी अधिक होने के कारण नायब तहसीलदार सौरभ दीप की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्रीय लेखपालों की टीम को ग्राम श्रीनगर स्थित राजस्व चैकी पर 24 घंटे तैनात किया गया है टीम द्वारा क्षेत्र में जलस्तर, आवागमन, कटान और प्रभावित परिवारों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है इसी क्रम में बुधवार शाम करीब 300 प्रभावित परिवारों को गर्म एवं पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया गया हजारा, टिब्बा, शास्त्री नगर, लाल बहादुर शास्त्री नगर स्थित बाढ़ शरणालय समेत अन्य चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर भी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं एसडीएम मयंक गोस्वामी की ओर से राजस्व टीम को लगातार सक्रिय रहने और प्रभावित परिवारों तक समय से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं प्रशासन की इस तत्परता से ग्रामीणों को राहत मिली है प्रशासन के अनुसार प्रभावित परिवारों को अगले दिन सुबह भी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा और जरूरत के मुताबिक भोजन, पेयजल, चिकित्सा व अन्य आवश्यक राहत सामग्री की व्यवस्था जारी रहेगी शारदा पार क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और तहसील मुख्यालय से दूरी को देखते हुए एसडीएम मयंक गोस्वामी द्वारा राहत व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ की स्थिति में किसी भी प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है टीम को 24 घंटे सक्रिय रखने और मौके पर ही समस्या का समाधान कराने की व्यवस्था से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |