संग्रामपुर: प्रधान संघ अध्यक्ष ने सड़क सुदृढ़ीकरण को लिखा पत्र
September 28, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले की विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने लोक निर्माण विभाग मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को क्षेत्र के छाछा तिवारी का पुरवा से लाला का पुरवा धौरहरा तक बीते 30 वर्षों से बनाई सड़क पूरी तरह जर्जर होने की शिकायत की और मंत्रालय से मांग की सड़क का नवीकरण कराया जाय जिससे क्षेत्र के लोगों को सड़क दुघर्टना से राहत मिले स्कूली बच्चे सुरक्षित विद्यालय पहुंचे,किसान भाई अपने खेतों में सुरक्षित पहुंचें और इस रास्ते पर प्रतिदिन सैकड़ो राहगीर सड़क दुघर्टना का शिकार बन न सकें। प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह मुन्ना ने बताया कि मैं और मेरा परिवार सदैव जनहित के काम में सहयोग करता रहा है मेरे परिवार में हमेशा निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा की है गांव के लोगों ने हमें सड़क जर्जर होने की जानकारी दी तो हमने उत्तर प्रदेश सरकार लोक निर्माण विभाग को लिखित शिकायत देकर मांग की सड़क का नवीनीकरण कराया जाए सुदृढीकरण कराया जाए इससे आम लोगों को लाभ मिले।
