जगदीशपुर: अंडरपास में जलभराव से आवागमन बाधित
September 28, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। चार दिन हुई लगातार बारिश के चलते रेलवे आंडरपास मे भारी जलभराव यात्रियों के जी का जंजाल बन गया है जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं। विकास खंड के अंतर्गत जगदीशपुर स्थित बाजार शुकुल रोड, जल निगम रोड आलमपुर, रंकापुर चैराहे व माहेमऊ तिराहे के निकट स्थित रेलवे लाइन अंडरपास मे जलभराव व कीचड़ हो जाने के चलते आने जाने वाले यात्री आए दिन कीचड मे गिरकर चोटहिल होकर अस्पताल पहुँचते रहते हैं विदित हो कि जब जब बरसात होती है तब तब पानी भर जाता है रात दिन अंदर अंधेरा होने के चलते बाइक व बैट्री रिक्शा पैदल यात्री बमुश्किल वैतरणी नदी पार करते रहते हैं तो कुछ लोग वाहन लेकर उसी मे गिरकर फंसे रहते हैं बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं मजेदार बात तो यह है कि अंडरपास के समीप मोटे मोटे सुंदर अक्षरों मे लिखा मिलेगा कि जलभराव के लिए इस नंबर पर संपर्क करें परंतु फोन मिलाने पर फोन उठता ही नहीं।इस संबंध मे जब रेलवे विभाग को फोन किया गया तो संपर्क नहीं पाया।
