Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: सरेंडर नहीं किया तो कुर्की की तैयारी! फरार आरोपी के घर पुलिस ने बजाया कानून का डंका


जायस/अमेठी। जायस थाना क्षेत्र अंतर्गत धोखाधड़ी के मामले  में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मो. मौसम पुत्र सिकन्दर निवासी ग्राम पूरे उदवत गुजरन मजरे सरांय महेशा पर अब कानून का शिकंजा और कस गया है। न्यायालय के आदेश के बाद जायस पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया और गांव में लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर उसे सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी मो. मौसम  के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। काफी समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर, पंचायत भवन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा किए। इसके साथ ही मुनादी कराकर ग्रामीणों को भी आरोपी के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस ने साफ कर दिया है कि नोटिस की अवधि में आरोपी न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध धारा 83 के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। जायस पुलिस की इस कार्रवाई के बाद फरार आरोपी पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है। अब नजर इस बात पर है कि आरोपी अदालत में सरेंडर करता है या पुलिस की अगली कार्रवाई का सामना करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |