कमरौली/अमेठी। शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को कमरौली पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख बाजारों, चैराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखी तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से खड़े लोगों से पूछताछ की। पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों एवं राहगीरों से क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध एवं अराजक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त, वाहन चेकिंग और संदिग्धों की निगरानी की जा रही है। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ। थाना प्रभारी श्री पटेल ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल से कस्बे एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा।
जगदीशपुरः सड़कों पर दिखा कमरौली पुलिस का पहरा
September 29, 2026