संग्रामपुर: भाजपा पूर्व प्रत्याशी रश्मि सिंह ने कराया सांस्कृतिक कार्यक्रम
September 19, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन को लेकर अमेठी विधानसभा 186 की पूर्व भाजपा पार्टी प्रत्याशी रश्मि सिंह ने अपने निजी विद्यालय एसडीएम कालोनी में अमेठी शुक्रवार 18 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराया।इस कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करके की गई। तत्पश्चात रश्मि सिंह द्वारा कार्यक्रम में आए भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को लेकर भाजपा पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के द्वारा जनहित में जारी योजनाओं की चर्चा हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक व गायिका द्वारा सुन्दर गीत प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में सबसे अधिक महिलाएं शामिल हुई ।इस कार्यक्रम में शामिल अमेठी की जनता को मोदी जी के जन्मदिन को लेकर रश्मि सिंह द्वारा हजारों लोगों को भोजन करवाया गया।इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सबका साथ सबका विकास करने वाली भाजपा पार्टी का नेतृत्व महान नेता आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हुई ।महिला सुरक्षा को लेकर महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। जिससे प्रत्येक परिवार की महिला जुड़कर आत्म निर्भर बनी है ऐसे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन आज हम बड़े उत्साह से मना रहे हैं।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्ती से आई महिला मोर्चा की सदस्य रहीं । संग्रामपुर,भादर, भेंटुआ व अमेठी के हजारों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
