संग्रामपुर: जर्जर हुआ उत्तर गांव एएनएम सेंटर
September 19, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र में लाखों की लागत से बने एएनएम सेंटर जर्जर हो चुके हैं। इससे इस सेंटर के क्षेत्र की सेवाएं प्रभावित हुई है। स्वास्थ्य कर्मी मजबूरन किसी के घर पर सरकारी विद्यालयों में बैठकर स्वास्थ्य कार्यक्रम चला रही है। उत्तर गांव के लोगों ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए एएनएम सेंटर के जीर्णोद्धार की मांग की है।उनका कहना है कि एएनएम सेंटर भवन पर स्वास्थ्य टीम तैनात न रहने पर स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है उनका कहना है कि टीकाकरण से ही संतोष करना पड़ता है। जबकि एक एएनएम सेंटर पर गर्भवती महिलाओं के प्रसव की व्यवस्था, लगभग 72 प्रकार की दवाएं, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य योजनाओ के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी संग्रामपुर ने बताया कि जर्जर भवन है लेकिन टीकाकरण का कार्यक्रम उत्तर गांव के प्राथमिक विद्यालय में कैम्प लगाकर टीका लगाया जाता है।
