लखनऊः समाजसेवी ने लगवाई दो दर्जन से ज्यादा लाइटें, ग्रामीण के खिलें चहरे
September 28, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चक्रपृथ्वीपुर के मजरा चतुराबाग गांव में समाजसेवी रोहित रावत उर्फ महाकाल पासी ने लगवाई दो दर्जन से ज्यादा लाइटें,ग्रामीणों के खिलें चेहरे। बता दें कि जोरदार बारिश आंधी से कई लाइटें खराब हो चुकी थी और इससे पहले कई महीनो से कुछ लाइटें जज्जर पड़ी हुई थी। जिसको देखते हुए ग्रामीणों ने समाजसेवी रोहित महाकाल पासी से लगवाने का निवेदन किया। रोहित महाकाल पासी ने लखनऊ से दो दर्जन से ज्यादा लाइटें मंगवा कर प्राइवेट के बिजली कर्मी को बुलवाकर चतुराबाग गांव में 100 और 200 मीटर की दूरी पर लगभग दो दर्जन से ज्यादा लाइटें लगवाई है। क्योंकि गांव की महिलाएं बच्चे व पढ़ने जाने वाले स्कूल के छात्र-छात्राएं अंधेरे में निकलने को मजबूर थे और बारिश के समय जीव जंतुओं व जहरीले जंतुओं का खतरा बना रहता था। वही रोहित रावत उर्फ महाकाल पासी ने बताया कि लाईट लग जाने से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठें है। इस दौरान बाबा गौतम, पुत्तीलाल, गोविंद प्रसाद, पिंटू, मोहित गौतम, अमन गौतम, निर्मला देवी, बउवा लाल सहित अन्य कई ग्रामीणों ने महाकाल रोहित रावत का आभार जताया है। इस दौरान रोहित रावत समाजसेवी ने बताया कि आगे भी चक्र पृथ्वीपुर व अर्जुनपुर गांव में लाइटे लगवाई जायेगी।और विकास तेजी से किया जायेगा, आने वाले ग्राम प्रधानी के चुनाव में मैं स्वयं प्रधान पद प्रत्याशी की दावेदारी कर रहा हूं, जानता मुझे प्यार दे रही है।
