संग्रामपुर: 55 श्राद्धकर्ता जोड़ों भरी बस कालिकनधाम से रवाना
September 30, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को समाजसेवी गोवर्धन पुर निवासी संतोष सिंह दुवारा के तत्वावधान से पितृपक्ष के पावन अवसर पर सनातन धार्मिक सुविधा के लिए पिंडदान व तर्पण हेतु संग्रामपुर के कालिकन धाम से 55 श्राद्धकर्ता जोड़ा भरी बस गया (बिहार)के लिए सनातनी झंडा दिखाकर रवाना की गई।कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि पितृपक्ष के पावन अवसर पर अमेठी विधानसभा के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धन पुर निवासी संतोष सिंह दुआरा द्वारा निशुल्क बस सेवा के साथ इनके खाने पीने व रहने की व्यवस्था की गई है यह श्राद्धकर्ता को श्रद्धाभाव से प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते गयाधाम पहुंचेंगे और अपने पूर्वजों को जन्म -मृत्यु के बंधन से मुक्ति दिलाने के लिए व मोक्ष प्राप्त के लिए पिंडदान व तर्पण करेंगे।यह यात्रा में संग्रामपुर क्षेत्र के मधुपुर खदरी - गंगापुर - कंसापुर सहित कई गांव श्राद्धकर्ता रवाना हुए।इस आयोजन में प्रमुख रूप से व्यवस्था रवीन्द्र सिंह भवसिंहपुर सहित दर्जनों लोगो का सहयोगात्मक सहयोग रहा।
