Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


संग्रामपुर/अमेठी। देश में सामाजिक और स्वास्थ्य संगठनों द्वारा समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है ऐसा ही अमेठी जिले में चल रहा सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड संग्रामपुर मुख्यालय के सभागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए मरीजों का चिकित्सकों द्वारा निशुल्क चेकअप और इलाज किया गया। मुफ्त इलाज का लोगों ने सराहना की स्वास्थ्य शिविर में आए मरीजों का सुगर, श्र्वास, ब्लड, हार्ट आदि चेकअप किया गया। इसके बाद मरीज को चिकित्सकों ने निशुल्क दावों का वितरण किया। कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने अपना इलाज कराया। स्वास्थ्य शिविर में तैनात चिकित्सक डॉक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि अमेठी सीएमओ के निर्देशन में चल रहा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के तहत आज ब्लॉक संग्रामपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो मरीज शामिल हुए जिनकी निशुल्क  जांच निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में ब्लॉक पर आई समूह की महिलाएं ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी व  कुछ फरियादी शामिल होकर अपना स्वास्थ्य चेकअप कराकर दवाइयां ली। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक और बीसीपीएम तीर्थराज यादव  लैब असिस्टेंट मुकेश कुमार यादव उपस्थित होकर स्वास्थ्य कार्यक्रम को सफल बनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |