सिंहपुर: सर्पदंश से 9 वर्षीय मासूम की मौत
September 30, 2026
सिंहपुर/अमेठी। इन्हौना थाना क्षेत्र के गुलाबगंज गांव में सर्पदंश से नौ वर्षीय मासूम बच्ची प्रतीक्षा पुत्री दुख हरन की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए 200 बेड रेफरल अस्पताल लोधवरिया लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची को सांप के काटने की जानकारी होने पर परिजन घबरा गए और तत्काल उसे लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्ची की जांच की, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गुलाबगंज गांव में भी मातम पसरा है। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से ग्रामीण सदमे में हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक, सर्पदंश की घटना के बाद समय पर उपचार मिलना बेहद महत्वपूर्ण होता है। घटना ने ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश के मामलों में तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की जरूरत को भी सामने ला दिया है। वही मौके पर ही पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए लास को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
