लखनऊ: इटौंजा में मीट मामले में बजरंग दल ने पुलिस को दी शिकायत, कार्यवाही की मांग
September 21, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा में प्रतिबंधित मीट मामले में हिंदू संगठन जिला संयोजक बजरंग दल लखनऊ ग्रामीण रोहित सिंह ने कार्यकताओं के साथ सोमवार को इटौंजा थाना पहुंचकर गौ मांस बेचने वालों के खिलाफ प्रदर्शन कर इटौंजा थाना अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव को ज्ञापन देकर कड़ी कार्यवाहीं मांग की है। वहीं हिंदू नेताओं के द्वारा मीट लिए जा रहे व्यक्ति से मारपीट किए जाने पर पुलिस में खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने इटौंजा थाने में तहरीर देकर गोकशी करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। रोहित सिंह ने कहा कि यह रैकेट बहुत बड़ा हैं, जिसकी पुलिस अधिकारियों द्वारा कड़ी जांच पड़ताल की जाए, जिससे हकीकत सामने आ सकें,इन सब के पीछे बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। इस दौरान रोहित सिंह, सोमनाथ सिंह सोमू, रुद्र प्रताप सिंह अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
