लखनऊ: कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं का उल्लंघन करते पाए जाने पर जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम द्वारा 23 दुकानों का जुर्माना काटा गया
September 21, 2026
लखनऊ। सराष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में डॉ निशांत निर्वाण,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारीध्नोडल अधिकारी,जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के निर्देशन में संयुक्त पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था,लखनऊ महोदय कार्यालय की तरफ से गठित इनफोर्समेंट स्क्वायड टीम से छत्रपाल सिंह,निरीक्षक, टीम प्रभारी एस.आई.रविन्द्र सिंह एवं हेड कांस्टेबल,सतीश कुमार एवं कांस्टेबल राधा के द्वारा आज थाना क्षेत्र कृष्णानगर एवं उसके आस पास औचक निरीक्षण किया गया जिसमें 23 दुकानों को कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं का उलंघन करते पाए जाने पर रूपये ,4400ध्= का जुर्माना काटा गया जिसमे सेक्शन 04 में 20 रसीद रूपये 3800ध्= एवं सेक्शन 06 बी में 03 रसीद रूपये 600ध्=जुर्माना की कार्यवाही की गईं साथ में लोगों को तम्बाकू के प्रयोग से होने वाली विमारियो के बारे में जागरुक किया गया तथा तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र एवं कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं के बारे में जानकारी दिया गया ।
