Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: इटौंजा में मीट मामले में कार्रवाई की मांग, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने में अतिरिक्त थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन! हिंदू नेताओं ने सोमवार को थाने पर प्रदर्शन कर कड़ी कार्यवाही की मांग


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत महोना चैकी क्षेत्र से प्रतिबंधित मांस ले जाने के आरोप से जुड़े मामले को लेकर सोमवार को हिंदू नेता हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिला प्रभारी विमल सिंह परमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता इटौंजा थाने पहुंच कर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई हैं। हिंदू कार्यकर्ताओं एवं विमल सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं के साथ इटौंजा थाना अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव को ज्ञापन सौंप कर मामले की निष्पक्ष कड़ी जांच पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान विमल सिंह परमार ने कहा कि महोना और अमानीगंज क्षेत्र से प्रतिबंधित कार्य करना पुलिस पर यह एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है,जिसकी मैं निंदा करता हूं और योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले पर निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करता हूं। जिन लोगों पर मुकदमा लिखा गया, वह गलत हुआ है,असली दोषियों को पड़कर कार्यवाही की जायें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |