Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: सीएचसी के पास अतिक्रमण पर चला बुलडोजर


अमेठी। गौरीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के आसपास शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के निर्देश पर राजस्व और नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर सड़क और पटरी पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।गौरीगंज सीएचसी के आसपास सड़क की पटरी पर लंबे समय से दुकानें और अस्थायी ढांचे लगाए गए थे। इससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अतिक्रमण के कारण सड़क का कुछ हिस्सा भी प्रभावित था, जिससे आवागमन में दिक्कत होती थी।शुक्रवार सुबह राजस्व और नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। सड़क किनारे लगी दुकानों, पटरी पर रखे सामान और रास्ते में बाधा बन रहे अन्य अवरोधों को हटाया गया। कार्रवाई नायब तहसीलदार कौशल किशोर के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |