Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: नमाज पढ़कर लौटे युवकों पर हमला, एक घायल


अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर नमाज पढ़कर घर लौट रहे दो युवकों पर नकाबपोश दबंगों ने डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि मारपीट के दौरान बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी अमेठी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना अमेठी कस्बे की चंदुल आरा मशीन गली की बताई जा रही है। लोटनशाह तकिया मोहल्ला निवासी चांद बाबू पुत्र असलम अली अपने चचेरे भाई सादाब के साथ जामा मस्जिद में नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। बाइक खराब होने के कारण दोनों उसे पैदल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान आरा मशीन के पास गली में नकाबपोश युवक पहुंचे और दोनों पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में चांद बाबू के सिर में गंभीर चोट आई। मारपीट के दौरान बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी अमेठी पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

                   

बाइक खराब होने पर पैदल जा रहे थे दोनों, हमले में वाहन भी क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |