Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही गाजीपुर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही गाजीपुर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)ध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आयोग द्वारा निर्धारित प्राविधानों के अनुसार आदर्श चुनाव आचार संहिता के सभी संबंधित उपबंध पूरे जनपद में प्रभावी हो गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता के प्रावधानों के पालन पर प्रशासन की ओर से निगरानी रखी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |