Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः जमानिया में अवैध असलहा निर्माण का खुलासा, तीन गिरफ्तार


गाजीपुर। जमानिया थाना पुलिस और स्वाट टीम बी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध असलहा निर्माण के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 चालू देशी तमंचे, बड़ी संख्या में अर्द्धनिर्मित असलहे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक जमानिया योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह और पुलिस टीम पाण्डेयपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना जमानिया की द्वितीय मोबाइल टीम और स्वाट टीम बी के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। टीम ने पुलिया के बगल में सिंचाई विभाग के एक परित्यक्त कमरे में छापेमारी की। मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पन्ना लाल बिंद (40), निवासी सोईलापुर भूतहिया ताड़ थाना कोतवाली, मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय (52), निवासी ताजपुर मांझा थाना जमानिया और सोनू बिंद (26), निवासी सकरा थाना कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के 9 चालू देशी तमंचे और 315 बोर के 3 अर्द्धनिर्मित तमंचे बरामद किए। इसके अलावा 12 बोर का एक अर्द्धनिर्मित तमंचा और 32 बोर का एक अर्द्धनिर्मित रिवॉल्वर भी मिला। मौके से 315 बोर के पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल बॉडी, तमंचे की बॉडी व बट, तमंचे और पिस्टल की अर्द्धनिर्मित नाल, ट्रिगर गार्ड व हैमर लगा हुआ पुर्जा तथा भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है।

पुलिस द्वारा जारी आपराधिक इतिहास के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सोनू बिंद के खिलाफ 18 पुराने मुकदमों का उल्लेख किया गया है। इनमें लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। वहीं पन्ना लाल बिंद के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में हत्याध्डकैती समेत चार मुकदमों का उल्लेख है। मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय के खिलाफ वर्तमान आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज बताया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना जमानिया में, धारा 3ध्5ध्25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक मनोज मिश्र और स्वाट टीम बी के प्रभारी उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी की टीमें शामिल रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |