Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को सुरक्षा का पाठ


अमेठी। मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत मंगलवार को रणंजय इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन एवं मानव बाल निरोधक इकाई गौरीगंज तथा थाना मिशन शक्ति टीम ने कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। चाइल्ड हेल्पलाइन की सुपरवाइजर रोशन ने छात्राओं को विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में 112, बाल सहायता के लिए 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं 181, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 तथा सरकारी शिकायतों के लिए 1076 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में मानव बाल निरोधक इकाई से एएसआई रामकृष्ण, हेड कांस्टेबल शिव प्रताप सिंह तथा गौरीगंज थाने की मिशन शक्ति टीम मौजूद रही। टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न और बाल सुरक्षा से संबंधित मामलों में सतर्क रहने तथा किसी भी घटना की जानकारी तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और उपलब्ध सरकारी सहायता तंत्र का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |