Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः ई-रिक्शा और पार्किंग से बस अड्डे पर जाम


अमेठी। नगर के बस अड्डे के पास ई-रिक्शा और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क के किनारे वाहन खड़े कर बाजार किए जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। बस अड्डे के बगल से बसों के निकलने के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, ई-रिक्शा और बसों के एक साथ गुजरने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग और ई-रिक्शों के जमावड़े पर नियंत्रण नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है। यात्रियों और ई-रिक्शा चालकों को भी जाम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, सड़क किनारे अवैध अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई करने और ई-रिक्शों के लिए निर्धारित स्थान बनाए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |