संग्रामपुर: बरसात में गिरे तीन कच्चे घर
September 29, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। बीते दिनो 50 घण्टे की लगातार बारिश ने विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के नारायन पुर मजरे संग्रामपुर में तीन मिट्टी का कच्चा घर ढह गया तीनों लोगों के पास पक्की छत नहीं है। पीड़िता गीता कनौजिया पत्नी राधेश्याम ने बताया कि बीते दिनों की रिमझिम बारिश से मेरा पुश्तैनी घर ढह गया इस आपदा का शिकार होने के कारण हमें रहने के लिए पक्की छत चाहिए ।बगल के घर गीता बरनवाल पत्नी बैजनाथ ने बताया कि घर गिरने से पुराने टीन को रखकर जीवन यापन करना पड़ रहा है। पीड़िता मनोरमा मौर्या पत्नी राम समुझ ने घर गिरने पर रहने के लिए सरकार से पक्की छत की मांग की है।सभी पीड़ितों ने योगी सरकार से इस प्राकृतिक आपदा में सहयोग करने की मांग की उन्होंने बताया कि हमें पक्की छत दिलाई जाय जिससे हम और हमारा परिवार छत के नीचे गुजर-बसर कर सके
