Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: गांवों में गूंजी श्रीकृष्ण की जय-जयकार, निकली भव्य कलश यात्रा! रामनगरिया और ढेरम मड़रिया में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ


पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के रामनगरिया और ढेरम मड़रिया गांव शुक्रवार को धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। दोनों गांवों में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्राओं के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से गांवों का वातावरण भक्तिमय बना रहा।रामनगरिया गांव में कथा शुभारंभ से पहले 51 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु करीब तीन किलोमीटर दूर जमुनिया नहर तक पहुंचे। वहां विधि-विधान से जल भरने के बाद श्रद्धालु कलश लेकर वापस गांव लौटे। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल रहे। गांव पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

गांव निवासी सूरजपाल के नेतृत्व में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सात दिनों तक चलेगी। कथा में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और धर्म से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।उधर, ढेरम मड़रिया स्थित पड़ाव वाली देवी मां स्थान पर भी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के बाद देवी मां स्थान पर कलश स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

कथा के दौरान फर्रुखाबाद के कथा व्यास मदन शास्त्री अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। सात दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।

दोनों गांवों में कथा के शुभारंभ को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और आध्यात्मिक लाभ लेने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |