Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः ई रिक्शा से अवैध शराब संग तस्कर गिरफ्तार


गाजीपुर। शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जमानियां कोतवाली पुलिस ने एक ई-रिक्सा से 135 पाउच ब्ल्यू लाईम देशी शराब व 96 पाउच 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह चैकी प्रभारी रेलवे स्टेशन जमानियाँ मय हमराह थाना जमानियां ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मदनपुर नहर के पास से अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र स्व० कन्हैया प्रसाद निवासी कंजेहरा थाना कंदवा जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक ई-रिक्शा वाहन संख्या यूपी 61 बीटी 3632 एवं 135 पाउच ब्ल्यू लाईम देशी शराब व 96 पाउच 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |