Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: सड़क दुघर्टना में दो घायल, एक रेफर


संग्रामपुर/अमेठी।  मोटरसाइकिल सवार शुभम पुत्र राम संजीवन मंगापुर भीमी  कोतवाली अमेठी उम्र 25 वर्ष  अपने रिश्तेदार निवासी मिश्रौली बड़गांव थाना संग्रामपुर के घर शुक्रवार को एक निष्कासन कार्यक्रम में आया था।अमेठी - किठावर मार्ग बड़गांव बाजार के पास एक स्कूल वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल चला रहा शुभम के जबड़े में गहरी चोट आ गई एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बड़गांव बाजार के निजी विद्यालय में बच्चों को लाने वाली स्कूल वाहन छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही थी कि बड़गांव बाजार से समीप स्कूल वाहन के झटकें की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गया वहीं मोटरसाइकिल में दूसरा सवाल सुरक्षित बच गया ।सड़क पर  खून लथपथ देख राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस को फोन किया गया मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने  घायल शुभम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लायी जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |