Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः एलएसए प्रबंधन के खिलाफ डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, काम ठप कर फैजुल्लागंज और जानकीपुरम में किया प्रदर्शन


लखनऊ।राजधानी के नगर निगम जोन-3 क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मचारियों ने कार्यदायी संस्था (स्ै। प्रबंधन) पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने शोषण, अवैध वेतन कटौती और जबरन वसूली से तंग आकर फैजुल्लागंज और जानकीपुरम इलाके में काम बंद कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि वे दिन-रात शहर को साफ रखने के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन स्ै। प्रबंधन द्वारा उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि निर्धारित मानदेय में से हर महीने मनमाने ढंग से कटौती की जा रही है। प्रबंधन के अधिकारियों और बिचैलियों पर नौकरी पर बनाए रखने के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप लगाए गए हैं। मेहनत के बावजूद समय पर पूरा वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

कर्मचारियों के अचानक काम रोकने और धरने पर बैठने के कारण फैजुल्लागंज, जानकीपुरम और आसपास के कई इलाकों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का काम पूरी तरह प्रभावित रहा। स्थानीय निवासियों के घरों से कचरा नहीं उठ सका।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी अवैध कटौती बंद नहीं होती, वसूली में लिप्त लोगों पर कार्रवाई नहीं की जाती और काटा गया वेतन वापस नहीं मिलता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर समस्याओं के स्थाई समाधान की मांग उठाई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |