Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न


गाजीपुर । जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति, की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त विभागो को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागो की प्रगति बढाते हुए पोर्टल पर ससमय अपलोड करे। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों मे पंचायत सहायक के माध्यम से अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों का, तथा राशन कार्ड धारकों का फैमिलि आई0डी0 बनाना सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता राशि, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गयी। 

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए तथा समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, आवश्यकता अनुसार मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य की गति को बढ़ाएं।

बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र लाभार्थियों को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभपरक योजनाओं से वंचित न रहने पाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |