गाजीपुर। चंडीगढ़ में बृजराज प्रजापति की मौत के बाद शव हासिल करने के लिए परेशान परिजनों को सपा नेता राजकुमार पांडेय ने मदद पहुंचाई। परिजनों की गुहार पर उन्होंने तत्काल अपनी टीम को सक्रिय किया और पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर करीब 30 मिनट के भीतर शव रिलीज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई। हालांकि, शव की स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ में ही परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करवाने को कहा ।
राजकुमार पांडेय के मुताबिक, गुरुवार सुबह उनके सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी बृजराज प्रजापति की पत्नी, बच्चे, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत यादव और अन्य लोग उनके आवास पर पहुंचे। कार्यालय के माध्यम से सूचना मिलने पर उन्होंने परिजनों से बात की। इस दौरान पता चला कि बृजराज प्रजापति का 22 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में निधन हो गया था। पिछले दो दिनों से शव वहीं रखा हुआ था।
परिजनों की परेशानी को देखते हुए राजकुमार पांडेय ने तत्काल अपनी टीम को चंडीगढ़ भेजा और संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और अपने टीम के लोगो को हॉस्पिटल भेजा । उनके प्रयासों से करीब 30 मिनट के भीतर शव रिलीज कराने की कार्रवाई कराई गई। हालांकि, शव की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने चंडीगढ़ में ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय भी लिया।
राजकुमार पांडेय इससे पहले भी जरूरतमंदों की मदद करते रहे हैं। इस घटना में परिजनों को समय पर सहायता मिलने के बाद क्षेत्र में उनके इस प्रयास की चर्चा हो रही है।
