Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः उद्योगों की समस्याओं पर सीडीओ सख्त! लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश


अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु, श्रम बंधु, औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम, एमओयू क्रियान्वयन समिति तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जिला प्रबंधन इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों की समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सीडीओ ने उद्यमियों एवं व्यापारिक बंधुओं से प्राप्त प्रकरणों का संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था, आवंटित भूखंडों से अवैध कब्जे हटाने, सड़कों एवं नालियों के पुनर्निर्माण, नालियों की साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था तथा विद्युत कनेक्शन समेत विभिन्न समस्याएं उठाई गईं। इसके बाद निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई। सीडीओ ने लंबित मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना की भी समीक्षा की गई और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निवेशकों द्वारा किए गए एमओयू के क्रियान्वयन और उन्हें धरातल पर उतारने को लेकर भी चर्चा हुई। सीडीओ ने कहा कि उद्योग स्थापना में किसी उद्यमी को किसी विभाग से परेशानी आ रही है तो समिति को अवगत कराया जाए, ताकि उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को उद्योग इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद कर उनकी समस्याएं सुनने और शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहम्मद समीर कुरैशी ने जगदीशपुर चैराहे पर साइनेज बोर्ड, ब्रेकर और लाइट लगवाने तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित कराने की मांग रखी। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने किया। इस अवसर पर डीएफओ, एलडीएम, आरएम यूपीसीडा समेत अन्य अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।

                            

औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध कब्जे, सड़क-नाली, पार्किंग व बिजली कनेक्शन की समस्याओं पर हुई चर्चा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |