तिलोई: पेड़ काटने से मना किया तो, कुल्हाड़ी किया जानलेवा हमला,हालत नाज़ुक
September 03, 2026
तिलोई/अमेठी! मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सोनराई मजरे पश्चिम तिलोई में दो पक्षों में पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया विपक्षियों ने ग्राम प्रधान राजकुमार यादव के बुर्जुग पिता रामकेतार पुत्र गौरीशंकर ( 80 वर्ष) तथा भाई शिवबरन पुत्र रामकेतार (36 वर्ष) पर धारदार हथियार(कुल्हाड़ी )से जानलेवा हमला कर दिया जिसमे पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई ले जाया गया जहां रामकेतार की हालत नाज़ुक होने पर उन्हें जिला रेफरल अस्पताल लोधवारिया के लिए रेफर कर दिया गया है बहरहाल रामकेतार की हालत नाज़ुक बनी हुई है। उक्त घटनाक्रम में बीच-बचाव करने आई ग्राम प्रधान की भाभी पुष्पा व पत्नी संगीता की भी विपक्षियों ने लाठी डंडों से पिटाई कर दिए जिसमें उन्हे भी गंभीर चोटें आई हैं।बहरहाल पुलिस उक्त गंभीर मामले में अभी विपक्षी सरवण कुमार यादव पुत्र साहबदीन और उनकी पत्नी सविता के विरुद्ध मारपीट व जान से मारने की धमकी जैसी माहुली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
