अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की अगस्त 2026 की मासिक रैंकिंग में जनपद अमेठी पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। अमेठी पुलिस को शत-प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, नोडल अधिकारी आईजीआरएस, के पर्यवेक्षण में शिकायतों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक श्री चन्द्रशेखर के कुशल नेतृत्व में थानों पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए संतुष्टि फीडबैक के आधार पर शासन स्तर से मासिक रैंकिंग निर्धारित की जाती है। अगस्त माह की जारी रैंकिंग में अमेठी पुलिस ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
पुलिस विभाग के अनुसार शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी गई। अधिकारियों द्वारा थानों पर आईजीआरएस से संबंधित कार्यों की लगातार निगरानी की गई, जिसके परिणामस्वरूप जिले को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई।
इस सराहनीय प्रदर्शन पर पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ जनपद के विभिन्न थानों पर आईजीआरएस में नियुक्त पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण मनोयोग, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
