गाजीपुर । महिला कल्याण एवं जन उत्थान फाउण्डेशन के बैनर तले आज गाजीपुर में ‘महिला कल्याण व जागरूकता सम्मेलन 2026’ का भव्य आयोजन किया गया । इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वरोजगार, कानूनी सुरक्षा और समाज में उनकी निर्णायक भागीदारी के प्रति जागरूक करना था ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर ,विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्षाध्अधिशासी प्रतिनिधि सरिता अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया । फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने आगत अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया । पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय के लिए सदैव तत्पर है । उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लेने का आह्वान किया । समाज, शिक्षा, सामाजिक सेवा और प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
