Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः धनुष मुकुट पूजन कर 6 अक्टूबर से शुरु होगी गाजीपुर की अति प्राचीन रामलीला, 20 को होगा रावण दहन


गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी ने बताया कि अति प्राचीन रामलीला कमेटी” हरिशंकरी, गाजीपुर पिछले सैकड़ों वर्षों से श्रीरामचरित मानस ग्रंथ के आधार पर परम्परागत रामलीला का सफल मंचन करती चली आ रही है। इस वर्ष की रामलीला का मंचन “वन्दे वाणी विनायकों आदर्श श्रीरामलीला मंडल” के द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। इस वर्ष 2026 की रामलीला 19 दिनों की होनी है। इस प्राचीन रामलीला का मंचन 06 अक्टूबर 2026 तिथि एकादशी दिन मंगलवार को पारंपरिक रूप से धनुष-मुकुट पूजन से प्रारंभ होकर तय कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न स्थलों पर मंचित होते हुए 16 अक्टूबर 2026 को रामलीला मैदान लंका में पहुंच जायेगी। 16 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक की रामलीला का मंचन रामलीला मैदान लंका में किया जाना है। आगामी 20 अक्टूबर 2026 दिन “मंगलवार” को विजयादशमी पर्व का आयोजन एवं 24 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को श्रीराम राज्याभिषेक, हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरे पर संपन्न होगा। श्रीराम राज्याभिषेक के आयोजन के साथ ही वर्ष 2026 की रामलीला का समापन हो जाएगा। विजयादशमी का पर्व 20 अक्टूबर 2026 को रामलीला मैदान, लंका में सायं 07रू30 बजे से श्री राम-रावण युद्ध का मंचन व रात्रि 8रू00 बजे रावण दहन का कार्यक्रम होना तय है। रावण के पुतले का दहन मुख्य अतिथि, कमेटी के संरक्षक जिलाधिकारी गाजीपुर एवं कमेटी के सह-संरक्षक पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा बटन दबाकर किया जायेगा। रामलीला की तैयारी पिछले एक माह से जोरो शोरों से प्रारंभ कर दी गयी है जिसमे रावण बनाने का कार्य एवं विभिन्न स्थलों की साफ-सफाई का कार्य प्रगति पर है। सैकड़ों वर्षों के परंपराओं के अनुसार इस वर्ष भी लगभग 60 फीट ऊचों आकर्षक रावण का पुतला बनाया जाना है। इस वर्ष की रामलीला के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप यूट्यूब पर लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। विजयादशमी के दिन मैदान में एल०ई०डी० स्क्रीन की व्यवस्था कमेटी के द्वारा की गयी है ताकि मैदान में भीड़ होने के कारण आम जन व माताओं व बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 24 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को श्री रामराज्याभिषेक के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन वाराणसी के कलाकारों द्वारा किया जाना है। वार्ता में कमेटी के विनय कुमार सिंह, गोपाल जी पाण्डेय, ओम प्रकाश तिवारी, लक्ष्मी नरायण, लव कुमार त्रिवेदी, मनोज कुमार तिवारी, मयंक तिवारी, रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, राजेश प्रसाद, अजय पाठक, अजय अग्रवाल, राजेन्द्र विक्रम सिंह, सुधीर अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |