Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः सत्यदेव कॉलेज परिसर रोशनी से जगमगाया


गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की निरंतर यात्रा के अवसर पर देशभर में उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा को स्मरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस परिवार की ओर से सत्यदेव कॉलेज परिसर को दीपों और विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में की गई आकर्षक रोशनी ज्ञान, विकास, सेवा और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत की गई। कॉलेज परिवार ने कहा कि सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री ने समाज के विभिन्न वर्गों तक विकास की योजनाओं और अवसरों को पहुंचाने तथा आमजन को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य किया है। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस परिवार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके दीर्घकाल तक राष्ट्र की सेवा करते रहने की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |