Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः टीकाकरण में लापरवाही पर डीएम सख्त, स्कूलों को कार्रवाई की चेतावनी! स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में बोले डीएम-लक्ष्य समय से पूरे करें पात्रों को मिले बेहतर इलाज


अमेठी। जिला स्वास्थ्य समिति यशासी निकायद्ध की बैठक में जिलाधिकारी संजय चैहान ने स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने अधिकारियों को स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओंए संस्थागत प्रसवए जननी सुरक्षा योजनाए मातृ एवं शिशु टीकाकरणए नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओंए आशा कार्यकर्ताओं की रिपोर्टिंग एवं भुगतानए नियमित टीकाकरण और परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने तथा लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दियज्ञं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा के दौरान कुछ विद्यालयों और मदरसों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किए जाने का मामला सामने आया। बताया गया कि इससे निर्धारित टीकाकरण लक्ष्य प्रभावित हो रहा है। समीक्षा में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल गौरीगंज सैनिक विद्यालय कौहार और पीएस जूनियर हाईस्कूल नुसरतपुर के नाम सामने आए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित विद्यालयों एवं संस्थानों को चेतावनी दी कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमोंए विशेषकर टीकाकरण अभियान में सहयोग नहीं करने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों में संस्थानों की सहभागिता बेहद जरूरी है। डीएम ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पोषणए किशोर स्वास्थ्य और जनजागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने को भी कहा। बैठक में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों को जागरूक कर शत.प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार लाने और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतारने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एमओआईसी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |