Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः महिगवां थाना क्षेत्र बसेना के पास नहर सड़क पर मनौना धाम जा रही बस पलटी, यात्री घायल दोनों पक्षों में हुई मारपीट


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोन के महिगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसेना नहर पुलिया के पास सड़क पर केला लाद रहे किसानों से कहांसुनी हुई और मनौना धाम जा रही बस सवार लोग अनंत्रित होकर बस पलट जाने से आक्रोशित होकर यात्रियों ग्रामीणो में मारपीट कर दी। बस पलट जाने की सूचना पर महिगवां पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना महिगवां थाना क्षेत्र में होने के कारण महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को निकलवा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा में भर्ती करवाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वही बीबीपुर के पूर्व प्रधान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनेश वर्मा ने बताया कि बसेना गांव नहर रोड पर बस मनौना धाम जा रही थी। बसेना के कुछ किसान कला लगाए बैठे थे, जहां बस निकलने को लेकर कुछ कहा सुनी हुई और बस धान के खेत में पलट गई। जिस पर 50 से 56 यात्री सवार थे, लेकिन कोई यात्री ज्यादा चोटिल नहीं हुआ। इसी दौरान बस में बैठे लोगों का केला रख रहे किसानों में विवाद होने के कारण हासिया फरसा धारदार हथियार से मारपीट की गई। जिसमें दोनों पक्षों से बस में बैठे कुछ लोग घायल हो गए। ग्रामीण मौके से फरार हो गए। वही बसेना के पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि हम केला लगा रहे थे, बस वाले ने ज्यादा काट दिया और बस खेत में गिर गई, उल्टा मुझे ही मारपीट करने लगे। वही बस कंडक्टर ने आरोप लगाया कि केला सड़क पर लगा रहे थे, मना किया विरोध किया तो हसिया से बस में बैठे लोगों को मारपीट की, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या का कहना है दोनों तरफ से शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |