Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः युवा रक्तदान शिविर में पहली बार रक्तदान करने वालों को किया प्रेरित! एसपी विनीत जायसवाल ने युवाओं का बढ़ाया उत्साह, बोले- रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी


सुलतानपुर। जिला अस्पताल में रविवार को घर फाउंडेशन की ओर से युवा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए इसे पुनीत और मानवीय कार्य बताया।

एसपी ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं को स्वेच्छा से रक्तदान करने के साथ ही अपने साथियों और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति युवाओं की सकारात्मक सहभागिता प्रेरणादायक है।

शिविर का विशेष उद्देश्य पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को इस मुहिम से जोड़ना रहा, ताकि वे भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद कर सकें। एसपी ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं और घर फाउंडेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों की सराहना की।

इस मौके पर जिला अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी, घर फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल व हिमांशु श्रीवास्तव, सचिव हिमांशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद वर्मा, प्रबंधक गौरव समेत अनंत, सनी, अनूप गुप्ता, प्रह्लाद, विकास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |