सुलतानपुर। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा (शिवनगर) में शनिवार को जफराबाददृसुल्तानपुर रेलखंड पर रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
जानकारी के अनुसार रेलवे पोल संख्या ’891ध्11 और 891ध्13’ के बीच ट्रैक किनारे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल लम्भुआ कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है और पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
