प्रतापगढ़। जनपद में अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज और विभागीय भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए घण्टो धरना-प्रदर्शन के उपरान्त चिलबिला स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा स चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो जनता के साथ लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से जनता परेशान है शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में रात-रात भर विद्युत कटौती हो रही है जनता त्रस्त है - अधिकारी मस्त है स
अघोषित विद्दुत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से पढ़ाई, व्यापार और सिंचाई प्रभावित हो रही है, बिजली जाते ही लाइनमैन से लेकर जेई से लेकर एक्सईएन तक का फोन स्विच ऑफ हो जाता है स
जिला महासचिव संतोष सिंह ने कहा कि प्रतापगढ़ की बिजली व्यवस्था पूरी तरह फेल है। रात-रात भर लाइट गायब रहती है, लो वोल्टेज से उपकरण फुंक रहे है, दीवानी कोर्ट परिसर में 5 करोड़ का मिनी पावर हाउस शोपीस बना है और तीन करोड़ के बिल बुक घोटाले में बाबू आज भी कुर्सी पर बैठे हैं। ये खुला भ्रष्टाचार है। विभाग तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे।ष्
कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव भवानी शंकर दुबे ने कहा कि किसान कनेक्शन मांगने जाता है तो उसे लाखों का एस्टीमेट थमा दिया जाता है। सरकार फ्री सिंचाई की बात करती है और विभाग वसूली में लगा है। पावर हाउस में न स्लाइडर सीढ़ी है न शौचालय, हमारे लाइनमैन भाई जान पर खेलकर काम कर रहे हैं और जनता शौचालय के लिए भटक रही है। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए भी पैसा मांगा जाता है। अगर एक सप्ताह में व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस जनता के साथ सड़क पर उतरेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।ष्
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, प्रेम शंकर द्विवेदी, इन्द्रानंद तिवारी, विजय प्रताप त्रिपाठी, संजय पांडेय, मुजम्मिल हुसैन,रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, चन्द्रनाथ शुक्ला,लक्ष्मी शंकर मिश्रा, अजय पटेल, मो.हुजैफ,मोनू मिश्रा, महेंद्र मिश्रा,मोहम्मद यूनुस, शुभम मिश्रा, सलमान खान, अंजली उपाध्याय, मो.दिलशाद, सुरेश कुमार सरोज, मोहम्मद वसीम, अशोक सिंह, सुरेश मिश्रा, आशिक अली, फतेह बहादुर सिंह, अंजनी कुमार पांडे, विनय गुप्ता, रविंद्र मिश्रा, राधेश्याम दुबे, शहजाद सलमानी,अरबाज आलम, अबू शमा, रवि प्रताप सिंह, उमा देवी पुरखिन, गोमती,आलोक पांडेय,मो.वैश,गिरिश मिश्र, संजय पाल, अवध नारायण सिंह, चंद्र भूषण पांडे,रवि प्रताप सिंह, रणविजय बहादुर, मोहम्मद सलीम, हिमांशु गुप्ता, चंद्र भूषण पांडे, शब्बीर, मोहम्मद आकिब, सहित सैकड़ों लोग उपस्तिथ रहे।
