Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में लगभग 15 हजार मरीजों के इलाज का है लक्ष्य- अभिनव सिन्हा


गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अति प्राचीन रामलीला मैदान लंका गाजीपुर में 26, 27 व 28 सितंबर को निरूशुल्क वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। इस निरूशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में एम्स दिल्ली, अपोलो दिल्ली, मिलिट्री रिसर्च सेंटर हास्पिटल, बीएचयू के ख्यातिलब्ध डॉक्टर जनपदवासियों का इलाज करेंगे। अभिनव सिन्हा ने बताया कि जिले के जो भी लोग किन्हीं कारणों से स्वास्थ्य सेवा से वंचित रह गये हैं उनका निरूशुल्क जांच, निरूशुल्क इलाज और निरूशुल्क दवा प्रदान किया जायेगा। स्वास्थ्य एंबुलेंस गाजीपुर में लगातार चक्रमण कर रहा है लेकिन यह इलाज के लिए पर्याप्त नही है तो हमने इसलिए प्रयास किया कि सेवा संकल्प के माध्यम से गाजीपुर में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाये। इस स्वास्थ्य शिविर में डाक्टरों के सलाह पर जिन मरीजों का ऑपरेशन करना आवश्यक है तो उनका 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मेडिकल कालेज में निरूशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा। इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 15 हजार मरीजों का निरूशुल्क इलाज होगा और सैकड़ों मरीजों का निरूशुल्क सर्जरी होगा। प्रतिदिन लगभग पांच हजार लोगों का ओपीडी में इलाज किया जायेगा। अभिनव सिन्हा ने बताया कि निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है इसके लिए हमारे द्वारा जारी स्केनर पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। स्वास्थ्य शिविर में आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जल्द ही टोल फ्री नम्बर जारी होगा। पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, मीडिया प्रभारी शशिकांत मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |