Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पनवेल में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान हादसा, करंट लगने से 5 लोग घायल


इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के रायगड जिले से सामने आ रही है। यहां पनवेल शहर के लाईनआली इलाके में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक दही हांडी उत्सव के दौरान करंट उतर गया। वहीं करंट लगने से पांच लोग घायल हो गए हैं। वहीं करंट उतरने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक 2 बच्चों को आईसीयू में अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पनवेल शहर के लाईनआली इलाके में मन्नत की दहीहांडी लाठी से तोड़ी जाती है। जिस रस्सी से हांडी बांधी गई थी, वहीं से बिजली का तार भी गुजर रहा था। बारिश की वजह से सड़क पर पानी था और बिजली के तार से संपर्क में आने की वजह से करंट उतर गया। इस हादसे में पांच लोगों को करंट लगा है। फिलहाल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

दूसरी तरफ नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मुंबई में दही-हंडी समारोह के दौरान एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई और 376 'गोविंदा' घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर मालवानी के चिकुवाड़ी में एकता वेलफेयर सोसाइटी में बच्चों का एक समूह खुद से दही-हंडी मना रहा था, तभी ईंटों का एक खंभा गिरने से सात साल के एक लड़के की मौत हो गई, जबकि कुल 376 'गोविंदा' घायल हुए।

बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज़्यादा घायल लोग आइलैंड सिटी के अस्पतालों में (183) पाए गए, इसके बाद पश्चिमी उपनगरों में 126 और पूर्वी उपनगरों में 62 लोग घायल हुए। उन्होंने बताया कि घायलों में से 53 अभी अस्पताल में भर्ती हैं, 37 अन्य का भी इलाज चल रहा है, जबकि 286 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। परेल के KEM अस्पताल में सबसे ज़्यादा 76 घायल गोविंदाओं की सूचना मिली, इसके बाद जोगेश्वरी के HBT ट्रॉमा केयर अस्पताल में 34, घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल और विक्रोली के V देसाई अस्पताल में 33-33, और मुंबई सेंट्रल के नायर अस्पताल में 32 घायल लोग आए। नगर निकाय ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल और गोवंडी के BDBA अस्पताल में 18-18 घायल लोग आए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |