Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुंबई में लग्जरी SUV की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत! आरोपी ड्राइवर को मिली जमानत


महाराष्ट्र में मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन इलाके में तेज रफ्तार लग्जरी SUV की टक्कर में 19 साल के डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसे के बाद बांद्रा पुलिस ने SUV ड्राइवर 28 वर्षीय युवराज राजकुमार बहती को गिरफ्तार किया। हालांकि, अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे जमानत मिल गई।

बता दें कि मृतक की पहचान शुभम प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुभम किराए के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन से जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार SUV ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही गश्त पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शुभम को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुभम की मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शुभम ने कथित तौर पर लेन बदली थी, जबकि SUV तेज गति से चल रही थी। पुलिस का कहना है कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टक्कर हो गई।

वहीं, मृतक के परिजनों ने ड्राइवर के नशे में होने का संदेह जताया है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के समय चालक नशे में प्रतीत नहीं हुआ। उसके ब्लड के सैंपल जांच के लिए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की लापरवाही से मौत और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शुभम मुंबई में अपने परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए काम करता था। मामले की आगे जांच जारी है। ये घटना बीते शुक्रवार की देर रात की है। इससे पहले, मुंबई से सटी ठाणे-भिवंडी रोड पर सड़क के गड्ढे की वजह से फ्लैट देखने जा रहे दंपति का एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना में पति के सामने पत्नी की मौत हो गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |