मेरठ/मवाना। नगर पालिका परिषद मवाना की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को मौहल्ला काबलीगेट स्थित आकांक्षा पार्क में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आकांक्षा पार्क को 5001 दीपों से रोशन किया गया। रंगोली और दीपों की रोशनी से पार्क का नजारा आकर्षक दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक और भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गौस्वामी ने आशीर्वाद का दीया जलाकर किया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक और अधिशासी अधिकारी कृष्ण कान्त मिश्रा ने पालिका कर्मचारियों के साथ पार्क में दीप प्रज्ज्वलित किए।
शासन के निर्देश पर प्रदेश के नगरीय निकायों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका मवाना की ओर से नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर रंगोली बनाकर आशीर्वाद के दीये जलाए गए।
पालिका की ओर से अशोक बिहार भड़ाना पार्क, पंचवटी कॉलोनी पार्क, नालन्दा पार्क तिकोना, नालन्दा कॉलोनी, उमा रस्तोगी पूर्व अध्यक्ष के मकान के सामने, तक्षशीला पार्क, सरस्वती शिशु मंदिर के सामने पार्क, शहीद चन्द्रभान पार्क, जलकल कंपाउंड, आरओ वाटर प्लांट, कस्तूरबा विद्यालय, कोतवाली मवाना के पास अंबेडकर पार्क, प्रीतनगर पार्क, उत्सव मंडप के पीछे पार्क, पालिका कार्यालय, पुलिस चैकी तिराहा, सुभाष चैक, थाना तिराहा, झारखंडी मंदिर, बड़ा महादेव मंदिर, गुड़मंडी मंदिर, प्रीतनगर दुर्गा मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर वार्ड-20, शिव मंदिर वार्ड-1 और अमृत सरोवर ढिकोली समेत कई स्थानों पर दीप जलाए गए।
इसके अलावा शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के 50 लाभार्थियों के आवासों पर भी आशीर्वाद के दीये जलाए गए। पालिका के इस अभियान का उद्देश्य नगर में सेवा, सहभागिता और सकारात्मक वातावरण का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गौस्वामी, अधिशासी अधिकारी कृष्ण कान्त मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, कर अधीक्षक अनिल कुमार, अवर अभियंता (जल) अमित श्रीवास्तव, लिपिक लाखन सिंह, उमेश कुमार सहित पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
